पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु रविदास की 638वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

गुरु रविदास की 638वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | बीएसयूपीकॉलोनी, सड्डू में रविवार को गुरू रविदास की 638वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता विजय टंडन, पुष्पेंद्र गायकवाड़, विजयराज रैदास ने गुरू रविदास, बाबा घासीदास और बाबासाहब अंबेडकर के जीवन चरित्रों पर व्याख्यान दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एकल और समूह डांस के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।



कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष कविराज बिंझेलकर, राजकुमार कनोजे अन्य सदस्यों ने किया।

पंडरी में होगा भंडारे का आयोजन: गुरु रविदास जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी मंगलवार को पंडरी में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक हवन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जबकि रात्रि में झाड़ूदास महाराज का प्रवचन होगा।