पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने हक की लड़ाई लड़ने उत्कल समाज होगा एकजुट

अपने हक की लड़ाई लड़ने उत्कल समाज होगा एकजुट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | उत्कलगाड़ा महासभा की रविवार को संपन्न हुई बैठक में समाज से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट कर अपने हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पूरे प्रदेश में हो रहे झुग्गी-झोपड़ी तोड़फोड़ और जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने की समस्या पर मंथन किया गया। महासभा के युवा अध्यक्ष बनमाली छुरा ने इस मौके पर कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की वजह से लाखों बच्चों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

बेरोजगारी की वजह से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। महासभा के प्रचार मंत्री संतोष निहाल ने कहा कि झुग्गीवासियों को सौंदर्यीकरण और विकास के नाम पर बेघर कर शहर से बाहर भेजा जा रहा है। जिन जगहों पर उन्हें शासन की ओर से मकान अलॉट किया जा रहा है, वहां तो पीने के लिए साफ पानी है और ही दूसरी मूलभूत सुविधाएं। बैठक में 14 अप्रेल को प्रदेश स्तरीय उत्कल महासम्मेलन आयोजित करने और रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के युवाओं ने घर-घर जाकर 50 हजार लोगों को समाज से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में अभिमन्यु नायक, त्रिनाथ जगत, भगवानु नायक, संतोष निहाल, प्रदीप सोनी, सदाशिव सोनी आदि मौजूद थे।