धनंजय की लोक आयोग में शिकायत
रायपुर | जिलेके शिक्षाकर्मियों का नियमों के खिलाफ तबादला करने की शिकायत लोक आयोग से की गई है। रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मुरारी मिश्रा ने छत्तीसगढ़ लोक आयोग में शपथ पत्र देकर शिकायत की है कि प्रमोटी आईएएस और तत्कालीन जिला पंचायत के सीईओ धनंजय देवांगन ने नियमों के विरुद्ध 27 शिक्षाकर्मियों का तबादला कर दिया था। इसकी जांच के लिए तत्कालीन पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने एक समिति का भी गठन किया था।
इस समिति में मुरारी के साथ तीन और जिला पंचायत सदस्य शामिल थे। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उनकी शिकायत आयोग से कई गई है।