- Hindi News
- शांति नगर की तीन डेयरियां हटाई गईं निगम ने दी संचालकों को चेतावनी
शांति नगर की तीन डेयरियां हटाई गईं निगम ने दी संचालकों को चेतावनी
रायपुर| शहरके शांति नगर में स्थित तीन डेयरियों को हटाने के लिए एक बार फिर निगम का अमला पहुंचा।
इस डेयरी को हटाने के लिए निगम अफसरों की कई बार डेयरी संचालकों के साथ बहस भी हो चुकी है। जोन तीन के अफसर सोमवार को पूरी तैयारी से वहां पहुंचे। अफसरों ने सबसे पहले विनोद टंडन की अमर डेयरी को हटाया। अभियान के दौरान डेयरी से 50 गाय, भैंस और उनके बछड़ों को काउकैचर गाड़ी में बंद कर दिया और डेयरी सील करने की चेतावनी दी। अफसरों ने टंडन को चेतावनी दी कि अब दोबारा उन्होंने डेयरी संचालित की तो सभी जानवरों को जब्त कर कांजी हाउस भेजने के साथ ही डेयरी को सील कर दिया जाएगा। इस कड़ी कार्रवाई पर डेयरी मालिक ने तत्काल वादा किया किया कि वे सभी जानवरों को निगम की सीमा से बाहर ले जाएंगे।
उन्होंने निगम की गाड़ी में ही सभी जानवरों को मंदिर हसौद में स्थित अपनी निजी जमीन में शिफ्ट कर दिया।