पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकांक्षा आदित्य ने जीती कैरम स्पर्धा

आकांक्षा आदित्य ने जीती कैरम स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आकांक्षा आदित्य ने जीती कैरम स्पर्धा

रायपुर| छत्तीसगढ़कैरम संघ की ओर से आयोजित 12वीं सबजूनियर राज्य स्तरीय अंतर जिला कैरम चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एमजीएम स्कूल में खेली गई दो दिवसीय स्पर्धा के बालिका वर्ग के फाइनल रायपुर की आकांक्षा चौबे ने उमा यदु को 25-11, 25-22 से हराया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में रायपुर के आदित्य सोनी ने रायपुर के विपिन सोनी को 25-22, 25-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य ने जीतेन्द्र 25-07, 25-19 से और विपिन ने हर्षद को सीधे सेटों में 25-13,25-02 से हराया। स्पर्धा में 10 से अिधक जिलों के 188 खिलाड़ी शामिल हुए।