परसा और सरवनी ने की जीत से शुुरुआत
अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट: पुरुष वर्ग में केरल और गुजरात जीते
स्पोर्ट्सरिपोर्टर| रायपुर
भारतीयलेखा और महालेखाकार अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। सप्रेशाला बैडमिंटन हॉल में खेली जा रही तीन दिवसीय स्पर्धा के महिला एकल वर्ग में उप्र की परसा नकवी ने राजस्थान की सलोनी यादव को 21-12, 21-17 से हराया। अन्य मुकाबलों में दक्षिण मध्य रेलवे की सरवनी ने पश्चिम बंगाल की सयंतिका दत्ता को 21-10, 21-7 से, पश्चिम बंगाल की अमृता मुखर्जी ने आंध्र प्रदेश की दीप्ति को 21-11, 21-8 से हराया। वहीं पुरुष टीम वर्ग में केरल ने गुजरात को 3-0 से, पंजाब ने ओडिशा को 3-1 से, असम ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन महालेखाकार एनएस पिल्लै ने किया।
मुकाबले के दौरान उप्र की परसा।