- Hindi News
- स्पिनर शकीब ने त्रिपुरा को 201 रनों पर समेटा
स्पिनर शकीब ने त्रिपुरा को 201 रनों पर समेटा
लेग स्पिनर ने 59 रन देकर झटके पांच विकेट
रायपुर|छत्तीसगढ़की अंडर-19 टीम ने सीके नायडू ट्रॉफी के मैच के पहले दिन त्रिपुरा को 201 रनों पर समेट दिया। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन छग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम का स्कोर एक समय दो विकेट पर 143 रन था। इसके बाद लगातार विकेट खोते हुए पूरी टीम 89 ओवरों में 201 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। टीम की ओर से सूत्रधार ने 78 और देबनाथ ने 54 रन बनाए। त्रिपुरा ने अपने आखिरी आठ विकेट 58 रनों पर खो दिए। छग की ओर से कप्तान और लेग स्पिनर शकीब अहमद ने 59 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा विक्रांत राजपूत ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए।
गुरुकुलकी जीत
जिलासंघ की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर अकादमी के एक मैच में गुरुकुल अकादमी ने ब्लू स्टार को तीन विकेट से हराया। ब्लू स्टार ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में गुरुकुल ने लक्ष्य को 34 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया। वेदव्यास ने 52 रन बनाए।