पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार में बिल के नाम पर मैनेजर से मारपीट

बार में बिल के नाम पर मैनेजर से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|राजधानी केआश्रम तिराहा स्थित एक बियर बार में बुधवार की रात बिल को लेकर मैनेजर और कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने आए आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में सरस्वती नगर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मामले को छिपाने में लगे रहे।

जानकारी के अनुसार आश्रम तिराहा स्थित सिटी पल्स बार में बुधवार की रात साढ़े दस बजे के आसपास दो लोग शराब पीने आए थे। बिल देने के नाम पर दोनों ग्राहकों ने बार मैनेजर और कर्मचारियों से अपशब्द कहने लगे। इसके बाद होटल वालों ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने होटल के टेबल-कुर्सी और अन्य सामान को तोड़ने लगे। इसके बाद मामला बढ़ा तो पुलिस को बुलाया गया।