पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद वीरनारायण की याद में रैली

शहीद वीरनारायण की याद में रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके आदिवासी समाज ने बुधवार को वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर रैली निकाली। इसमें काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। जयस्तंभ चौक ने निकली रैली शहर के कई स्थानों से गुजरी। समापन के मौके पर श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक शैक्षणिक संस्थाओं ने भी शहीद वीरनारायण सिंह को याद किया। मोमबत्ती जलाकर और तस्वीरों में फूल अर्पित कर उनके साहसिक कार्यों की सराहना की गई। गौरतलब है कि वीर नारायण सिंह राज्य के पहले शहीद थे।

छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के अशोक कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन में सदस्यों ने शहीद वीरनारायण को लेकर व्याख्यान आयोजित कर इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। छग अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्र संगठन के यशवंत बांधे ने बताया कि जयस्तंभ चौक और राजभवन मार्ग के स्मृति चिन्ह पर मोमबत्ती जलाया गया। इसके बाद पुष्पहार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा पं लखनलाल मिश्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शोधपीठ के रमेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि विचार गोष्ठी आयोजित कर पदाधिकारियों ने शहीद सिंह को प्रदेश के राजनैतिक और सामाजिक संचेतना के वाहक के रुप में याद किया। टिकरापारा स्थित नूतन स्कूल के योगेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि स्कूल परिसर में शहादत दिवस मनाते हुए विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मंचीय प्रस्तुति देकर शमां बांधा। वहीं राष्ट्रीय दिशा मंच के कमलेश पटेल ने बताया कि इस मौके पर जय स्तंभ चौक की सफाई की गई। शहीद के स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र चढ़ाकर वीरनारायण के साहसिक तथ्यों पर प्रकाश डाला गया।