मसीही समाज मनाएगा खीष्ट जन्मोत्सव
रायपुर | छगपास्टर्स एंड लीडर्स एसोसिएशन ने 14 दिसंबर को सेंटपाल चर्च परिसर में कैरोल गान, नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के अनमोल कांबले ने बताया कि मसीही समाज की ओर से खीष्ट जन्मोत्सव मनाने के साथ क्रिसमस पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। सदस्य उत्सव की तैयारियों को लेकर विविध आयोजन के प्रबंधन में जुट गए हैं।