गेलाराम वर्सी महोत्सव का हुआ समापन
रायपुर | ब्रम्हस्वरुपसंत बाबा गेलाराम आल इंडिया सेवा समिति की ओर से देवपुरी में आयोजित वर्सी मेला महोत्सव के समापन पर पल्लव और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। समिति के अमर गिदवानी ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। संत केशवलाल और युधिष्ठिरलाल के साथ भजन मंडलियों ने भक्ति स्वर में श्रद्धालुओं को लीन किया। इस मौके पर महाभंडारा में प्रसाद वितरण करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।