- Hindi News
- स्पर्धा में शामिल होगा राजपूत क्षत्रिय समाज
स्पर्धा में शामिल होगा राजपूत क्षत्रिय समाज
रायपुर | महाराणाप्रताप साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से 14 दिसंबर को कोटा स्थित राजपूत छात्र भवन में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समाज के लिए साहित्यिक स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। परिषद के सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि इसके अलावा अगले साल फरवरी माह में डोंगरगढ़ में आयोजित राजपूत क्षत्रिय महासभा के महाधिवेशन की तैयारी भी जोरो पर चल रही है। वैवाहिक पत्रिका ‘शौर्य’ के प्रकाशन को लेकर समाज के युवक-युवतियों से 31 दिसंबर तक नाम पंजीयन कराने की अपील की गई है।