मानवाधिकार का महत्व लोगों को बताएंगे
रायपुर | अखिलभारतीय मानव अधिकार समिति ने मानव अधिकार दिवस के मौके पर कोटा स्थित कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर विमर्श किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने लोगों में अधिकारों के अलावा कर्तव्यों का भी बोध होना जरूरी बताया। इस मौके पर नागरिकों में मानवाधिकारों को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महामंत्री एमएस शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में संजीवनी वृद्धाश्रम में फल वितरीत किया गया।