सिटी रिपोर्टर रायपुर
सिटी रिपोर्टर रायपुर
येदौलत भी ले लो ये शोहरत भी ले लो..., होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो... जगजीत सिंह की गाई इन गजलों को जिसने सुना हैरान रह गया। सुरों की पाबंदी और खूबसूरत लय ने तो सबका ध्यान खींचा ही। सबसे ज्यादा हैरत आवाज की समानता की रही लगा खुद जगजीत सिंह ही मंच से गा रहे हैं। मौका भातखंडे ललित कला समिति के कार्यक्रम का रहा। डॉ अरुण कुमार सेन की याद में कालीबाड़ी के गुरुकुल कॉम्पलेक्स में आयोजित 13वें संगीत समारोह में मुंबई के कलाकार जसवंत सिंह ने कुछ इसी अंदाज में समा बांधा। लोगों ने भी इनकी लाइव परफॉर्मेंस का खूब मजा लिया। जसवंत सिंह हू-ब-हू जगजीत सिंह की आवाज में तेरे खुशबू में बसे खत मैं जलाता कैसे..., होश वालों को खबर क्या..., आपके दिल ने हमें आवाज दी... और झुकी-झुकी सी नजर बेकरार है कि नहीं... जैसी गजलों से अपना हुनर दिखाया। इसके अलावा तुम मिले यूं लगा..., मशविरा दे मुझे ये बता दे मुझे... बहाने हजार करते हो... जैसी गजलें भी पेश कीं। कार्यक्रम में नृत्य की भव्यता को भी लोगों ने देखा। मुंबई से आए अयान मुखर्जी का कथक डांस भी लोगों ने बेहद पसंद किया। हर बीट पर थिरकते हुए अयन मुखर्जी ने उम्दा परफॉर्मेंस दी।
वही रुमानी आवाज, लगा सामने बैठे हैं जगजीत