पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई फुर्ती

खेल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई फुर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. मोवास्थित आदर्श विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव और आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ फौजी और कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता रुस्तम सारंग ने ध्वजारोहण करके की। विद्यालय के चारों खेल समूह तिलक, सुभाष, आज़ाद और भगत के बच्चों ने खेल-प्रण लिया और मार्च पास्ट किया गया। रुस्तम सारंग ने कहा, व्यक्तित्व विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। है। प्रिंसिपल सबीता चतुर्वेदी ने स्कूल की एनुअल स्पोर्ट्स रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर बच्चों ने पॉम पॉम कसरत, प्रोपचिल योगा, एरोबिक्स और मानव पिरामिड जैसी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान आयोजित आलू दौड़, 50 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, बास्केटबॉल और फुटबाॅल जैसे कॉम्पिटीशन में बच्चों ने फुर्ती दिखाई। बच्चों ने भारतीय और चायनीज़ व्यंजन प्रदर्शित किए। इस दौरान के शशिधरन, टीसी शाजी, थॉमस मेथिवस मौजूद रहे।