पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ेंगे इंडियन कंपनियों की केस स्टडी

पढ़ेंगे इंडियन कंपनियों की केस स्टडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबविदेशी कंपनियों के मैनेजमेंट केसेज को पढ़ने वाले भारतीय स्टूडेंट्स यहीं के मैनेजमेंट केस पढ़ पाएंगे। इसे लेकर आईआईएम प्रयास कर रहा है। इसे ही ध्यान में रखकर इंडियन मैनेजमेंट पर एक ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया। वीआईपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के मैनेजमेंट गुरुओं के साथ ही विदेशी यूनिवर्सिटीज के एक्सपर्ट भी पहुंचे। शनिवार को इस समिट का समापन किया गया। देशभर से आए भारतीय कंपनियों के मैनेजमेंट केसेज के प्रेजेंटेशन के अनुसार तय किया गया कि ये केस देश के सभी बिजनेस स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे। कार्यक्रम में करीब 150 से भी ज्यादा केसेज पर प्रेजेंटेशन दिया गया। इनमें टाटा मोटर्स का ग्रीन सप्लाई चेन, किंगफिशर एयरलाइंस और फ्लिपकार्ट जैसे केसेज पर चर्चा की गई। गेस्ट स्पीकर मिथिलेश्वर झा ने कहा कि इससे स्टूडेंट्स को एक्स्पीरियंस बेस्ड प्रैक्टिकल नॉलेज मिलता है। डॉ नागेंद्र चौधरी ने कहा कि यहां डिस्कस किए केस इंटरनेट पर भी साझा किए जाएं ताकि सभी इसका इस्तेमाल कर सकें। आईआईएम के निदेशक प्रो बीएस सहाय ने कहा कि भारतीय केसेज को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दरकार है। कार्यक्रम में कई श्रेणियों में केस की जानकारी देने वाले एक्सपर्ट सम्मानित भी किए गए। कार्यक्र में कई स्टूडेंट मौजूद रहे।