- Hindi News
- ब्राइट करियर चाहते हैं तो जरूर सीखिए इंग्लिश
ब्राइट करियर चाहते हैं तो जरूर सीखिए इंग्लिश
रायपुर . महंतलक्ष्मीनारायण दास कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी की महत्ता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में हर भाषा के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ता डाॅ. शुक्ला बैनर्जी ने कहा कि ब्राइट करियर चाहते हैं तो अंग्रेजी की जानकारी जरूरी है। अंग्रेजी अब ग्लोबल लैंग्वेज बन चुकी है।
सभी बड़ी कंपनियों के लगभग सभी काम और डॉक्यूमेंट इंग्लिश में ही तैयार किए जा रहे हैं। हिंदी अखबारों में भी इसका प्रभाव और महत्व तेजी से बढ़ा है। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा लिखित पुस्तक माई एक्सपेरिमेंट ऑफ ट्रुथ का उदाहरण दिया और इससे सीखने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी और प्रो. मेधा सिंह मौजूद रहे।