पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावी माहौल के बीच शीत सत्र आज से

चुनावी माहौल के बीच शीत सत्र आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर के 70 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशी घोषित (सूचीतथा खबरें पेज 2 पर)

भास्कर न्यूज | रायपुर . छत्तीसगढ़विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। छोटा सत्र होने के बावजूद इसमें जमकर हंगामा होने के आसार हैं। कांग्रेस विधायकों ने सत्र में रोज सरकार को घेरने का फैसला किया है। इसके चलते विधानसभा की कार्यवाही बाधित रहेगी। नसबंदी कांड की वजह से स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल से इस्तीफा करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक हंगामा करने वाले हैं। राज्य सरकार को सत्र के तीन दिन की कार्यवाही अनिवार्य रुप से चाहिए। पांच संशोधन विधेयकों के अलावा अनुपूरक बजट को पारित करवाना सरकार की मजबूरी है।



इसमें पंचायती राज संशोधन विधेयक भी होगा। इसके पारित होने के बाद ही राज्य में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।