- Hindi News
- भूपेश के राम को मौका, जोगी के विष्णु दरकिनार
भूपेश के राम को मौका, जोगी के विष्णु दरकिनार
बिलासपुरमहापौर प्रत्याशी का नाम तय करने के मामले में आखिरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर भारी पड़ गए। भूपेश ने बिलासपुर के महापौर प्रत्याशी के लिए रामशरण यादव का नाम ही घोषित करवाया। जबकि जोगी विष्णु यादव को टिकट दिलाना चाहते थे। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात कांग्रेस भवन में जमकर विवाद हुआ था और अध्यक्ष पर कुर्सियां उछाली गई थीं।
रामशरण बिलासपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री स्व. बीआर यादव के रिश्तेदार हैं। उनका मुकाबला भाजपा के किशोर राय से होगा। भूपेश और जोगी की खींचतान के कारण ही शनिवार को बिलासपुर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जा सकी थी। कांग्रेस भवन में हुए विवाद का असर शनिवार को हुई कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भी देखने को मिला। शनिवार की रात जब कांग्रेस भवन में बैठक हुई तो उसमें जोगी नहीं गए थे। इस विवाद के चलते ही पहले चरण के लिए नामांकन की तिथि खत्म होने के एक दिन पहले कांग्रेस टिकट तय कर पाई। रविवार को 100 अध्यक्ष प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें नगर पालिका और नगर पंचायत दाेनों के ही प्रत्याशी तय किए गए हैं। 36 नगर पालिका और 63 नगर पंचायत के अध्यक्ष के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने के बाद चुनाव समिति की फिर से बैठक बुलाई गई है। पहले चरण 19 नगर पालिका और 22 नगर पंचायतों में कल 15 दिसंबर को नामांकन की आखरी तारीख है।
कांग्रेस ने अभी तीन नगर पालिका और 42 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। 1-2 दिन में बचे हुए निकायों के प्रत्याशियों का ऐलान किया जा सकता है।
^कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, इसलिए गुटबाजी स्वाभाविक है। लेकिन चुनाव में सभी एक होकर पार्टी के लिए काम करते हैं। कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी तो भाजपा में हैं। दुर्ग में प्रेमप्रकाश पांडेय सरोज पांडेय, बिलासपुर में अमर अग्रवाल धरमलाल कौशिक के बीच भाजपा बंटी है। -साजामें अजीत जोगी ने कहा
कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी भाजपा में : अजीत जोगी
किशोर राॅय
रामशरण यादव