मौलिक अधिकारों से वाकिफ हुए बच्चे
केपीएसमें मौलिक अधिकारों पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी लघु नृत्य नाटिका की बेहतरीन प्रस्तुति के जरिए दी गई। बच्चों को संदेश दिया गया कि अगर सभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे तो हर व्यक्ति सही तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। बच्चों को मौलिक अधिकारों का महत्व और इसके हनन पर प्राप्त कानूनों के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी अन्य मौजूद रहे।