- Hindi News
- फोक और वेस्टर्न डांस के मिक्सअप से किया एंटरटेन
फोक और वेस्टर्न डांस के मिक्सअप से किया एंटरटेन
रेडएंड व्हाइट ड्रेस और ब्लैक कैप में एरोबिक्स करती गर्ल्स का व्यूअर्स ने जमकर हौसला बढ़ाया। उसके बाद बारी आई गुजराती गर्ल्स की। हाथों में डांडिया स्टिक के साथ चनिया चोली में सजी-संवरी गर्ल्स ने जब स्टेज पर कदम रखा, तो लोग छोरी गुजराती कहकर कदमताल करते रहे। गुरुकुल महिला कॉलेज की स्टूडेंट्स का ग्रुप डांस कॉम्पिटीशन सोमवार को कालीबाड़ी चौक स्थित रंग मंदिर में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने अपना टैलेंट दिखाया। एक ही मंच पर कई स्टेट्स की वेशभूषा और फोक सांग पर थिरकते ग्रुप ने खूब वाहवाही लूटी। तीन घंटे तक चले इस आयोजन को व्यूअर्स ने जमकर एंजॉय किया।
डांडिया,घूमर और सुआ डांस
परफॉर्मेंसके दौरान जहां स्टेज पर गुजराती डांडिया देखने मिला, वहीं राजस्थानी घूमर और छत्तीसगढ़ी सुआ डांस ने भी लोगों को एंटरटेन किया। फोक डांस के साथ वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न गीतों पर भी स्टूडेंट्स ने डांस पेश किए। रीमिक्स पर दी गई परफॉर्मेंस को लोगों ने सराहा।
कॉम्पिटीशन में आद्याम ग्रुप फर्स्ट, वैशाली ग्रुप सेकंड और पायल ग्रुप थर्ड रहा।