पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईटी और आईआईएम से घर बैठे करें पढ़ाई

आईआईटी और आईआईएम से घर बैठे करें पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर देशके टॉप मोस्ट इंस्टीट्यूट आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों से पढ़ने का सपना अब साकार हो सकता है, वह भी घर बैठे। ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट मिनिस्ट्री ने ‘स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव- लर्निंग फॉर यंग एसपायरिंग माइंड (स्वयं)\\\' नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत आईआईटी, आईआईएम और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कोर्स ऑफर करेंगी। इसके पहले चरण में चार आईआईटी, दो आईआईएम और तीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। जो इसी साल से ऑनलाइन कोर्स शुरू कर देंगे।

एचआरडी मिनिस्ट्री का कहना है कि आईआईटी, आईआईएम जैसे इंस्टीट्यूट्स में लिमिटेड सीट हैं। हर साल हजारों-लाखों स्टूडेंट्स यहां एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन एडमिशन कुछ को ही मिल पाता है। ऐसे में हमने ‘स्वयं\\\' नाम से प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे हर स्टूडेंट्स को इन टॉप इंस्टीट्यूट्स से सीखने का मौका मिलेगा, चाहे वह देश के किसी भी कोने में हो। खास बात यह है कि ये सभी ऑनलाइन कोर्स फ्री सीखे जा सकेंगे। ऑनलाइन कोर्स किसी विदेशी नागरिक को ऑफर नहीं किया जाएगा। अगर सीखने वाले को इन कोर्स का वेरिफाइड सर्टिफिकेट चाहिए होगा तो उसके लिए कुछ फीस भी ली जाएगी।