पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किवार को दिखाएंगे बाहर का रास्ता निगम के हजार कर्मी करेंगे सफाई

किवार को दिखाएंगे बाहर का रास्ता निगम के हजार कर्मी करेंगे सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किवारको सफाई सिस्टम से बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए निगम शहर में किवार की टक्कर का सफाई नेटवर्क खड़ा करने जा रहा है। निगम के पास एक हजार सफाई कर्मचारी हैं। किवार को सफाई का ठेका देने के बाद से ज्यादातर सफाई कर्मी अभी सरकारी भवनों में चौकीदार या माली का काम कर रहे हैं। उन्हें वापस बुलाकर उनके जरिये ठप सफाई व्यवस्था सुधारी जाएगी।

निगम ने इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। 300 सफाई कर्मचारियों की सेंट्रल गैंग बनाकर सफाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सफाई कर्मचारियों की इस सेंट्रल गैंग को जोनवार बांटा जाएगा। जोन अध्यक्ष सीधे इस गैंग को आपरेट करेंगे। सफाई का गैंग किस तरह से काम करेगी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि जोन अध्यक्ष कमिश्नर से गंदगी की शिकायत होने पर वे सीधे टीम भेजकर सफाई करवाएंगे। इस हफ्ते गैंग के कामकाज के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। सफाई विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि शहर में किवार कंपनी ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को फेल कर दिया है। किवार को ठेका देने के पहले जिस तरह से शहर में सफाई हो रही थी, उसी सिस्टम को दोबारा अपनाया जाएगा। किवार कंपनी के कर्मचारी वार्ड में जितने भी कर्मी भेजेंगे, उसके अतिरिक्त जरूरत पड़ने या शिकायत अपने पर नियमित कर्मचारी भेजकर सफाई कराई जाएगी। यह किवार के समानांतर सिस्टम होगा।

सफाई के मुद्दे पर अब तक हुआ है बहुत कुछ

{एमआईसी में किवार का ठेका रद्द करने का प्रस्ताव लाया जा चुका है।

{ सीएम हाउस में खुद मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ले चुके हैं बैठक।

{ नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ठेका टर्मिनेट करने का निर्देश दे चुके हैं।

{ गंदगी की शिकायत पर अब तक कंपनी पर 70 लाख का हो चुका है जुर्माना।

0 10 साल का है किवार को सफाई का ठेका।

0 किवार के कर्मचारी अलग-अलग छह बार वेतन मिलने के कारण कर चुके हैं हड़ताल।

गंदगी से परेशान शहर को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम में राजनीति नहीं करने का फैसला लिया गया है। महापौर किरणमयी नायक और सभापति संजय श्रीवास्तव इस पर सहमत हैं। महापौर और सभापति की ओर से ही यह प्रस्ताव दिया गया है कि कोई कोई ऐसा सिस्टम खड़ा करना चाहिए जिससे कि शहर को राहत मिले। वे इससे सहमत हो गए। ज्यादातर पार्षद भी राजी हैं। स्वास्थ्य व