पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े सितारे आएंगे कल, रोमांच होगा दोगुना

बड़े सितारे आएंगे कल, रोमांच होगा दोगुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रायपुर

दुनियाके वनडे के नंबर-2 बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला बुधवार सुबह राजधानी पहुंचे रहे हैं। अफ्रीका टीम कैप कोबराज में शामिल अमला यहां चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट के मुख्य दौर का मुकाबला खेलेंगे। कैप कोबराज 19 सितंबर को क्वालिफायर-2 टीम से भिड़ेगी।

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले हाशिम अमला पहली बार राजधानी रहे हैं। इससे पहले लीग के क्वालिफाइंग मुकाबले के लिए श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें पहले ही राजधानी पहुंच चुकी हैं। टीम में अमला के अलावा टेस्ट रैंकिंग में नंबर-6 पर स्थित तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर और टी-20 की बल्लेबाजों की रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज बाएं हाथ के बल्लेबाज जेपी डुमिनी भी शामिल हैं। कैप कोबराज टीम में आक्रामक बल्लेबाज जस्टिन कैंप, कप्तान जस्टिन ओंटांग, रिचर्ड लेवी, रॉबिन पीटरसन जैसे सितार खिलाड़ी भी शामिल हैं। कैप कोबराज को लीग के लिए सीधे मुख्य दौर में जगह दी गई है।

17से शुरू होगी प्रैक्टिस : कैपकोबराज की टीम 17 सितंबर की सुबह हैदराबाद से रायपुर सुबह 9.10 मिनट पहुंच जाएगी। टीम इसके बाद सीधे होटल जाएगी। इसी दिन कोबराज की टीम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी। वहीं 18 सितंबर को टीम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक राजकुमार कॉलेज में प्रैक्टिस करेगी। 19 सितंबर को टीम को रात आठ बजे यहां एकमात्र मुख्य दौर का मुकाबला खेलना है।

ऑस्ट्रेलियाईटीम 22 को पहुंचेगी: ऑस्ट्रेलियाईटीम होबार्ट हुरिकंस की टीम मुख्य दौर का मुकाबला खेलने 22 सितंबर की सुबह 9.10 मिनट पर राजधानी पहुंचेगी। टीम में कप्तान टिम पेने के अलावा जेवियर डोहर्टी, डग बोलिंजर, बेन हिल्फेनहास, पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।



टीम 22 को दोपहर 2 से 5 बजे तक परसदा स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेगी।

23 सितंबर को होबार्ट की टीम क्वालिफायर-2 टीम से रात आठ बजे मुख्य दौर का मुकाबला खेलेगी।

हाशिम अमला