पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार सेमेस्टर में तीन बार बदला संस्कृत कोर्स का माध्यम

चार सेमेस्टर में तीन बार बदला संस्कृत कोर्स का माध्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | एमएसंस्कृत के कोर्स में चार सेमेस्टर में तीन बार माध्यम बदला है। यह मामला पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का है। संस्कृत कॉलेज में पढ़ने वाले एमए के छात्रों को पिछले तीन सेमेस्टर से जो अंकसूची दी जा रही है, उसमें माध्यम अलग-अलग दर्शाया जा रहा है। पहले दो सेमेस्टर में हिंदी माध्यम, तीसरे में संस्कृत माध्यम चौथे सेमेस्टर की अंकसूची में अंग्रेजी माध्यम लिखा गया है। इसे लेकर छात्रों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस संबंध में विवि प्रबंधन से भी शिकायत की गई लेकिन राहत नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर सोमवार को बड़ी संख्या में संस्कृत के छात्र रविवि पहुंचे थे। ये छात्र संस्कृत के कोर्स में हिंदी में जवाब देने की छूट की मांग कर रहे थे।