पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिग बी की सीट कहां लगेगी, जगह तय, मुंबई से सेट भी पहुंचा

बिग-बी की सीट कहां लगेगी, जगह तय, मुंबई से सेट भी पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोड़पतिसीजन-8 का शो केबीसी आपके शहर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। बूढ़ापारा के सामने इंडोर स्टेडियम में कहां हॉट सीट लगेगी और बिग-बी अमिताभ बच्चन किस ओर बैठकर सवाल करेंगे? इसका डिजाइन लगभग तय हो गया है। उसी हिसाब से सोनी टीवी के प्रबंधकों ने सेट के लिए सामान भेजना शुरू कर दिया है। सोमवार को सोमवार को सेट की पहली खेप पहुंची। सोनी टीवी के सेट डिजाइनर 18 सितंबर से इंडोर स्टेडियम में सेट लगाना शुरु कर देंगे।

सोनी टीवी ने 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक के लिए इंडोर स्टेडियम किराये पर लिया है। इस बीच शो के सेट के सामान को यहां लाने का शेड्यूल बन गया। सोनी ने चूंकि 15 दिनों के लिए स्टेडियम किराये पर लिया है। इस वजह से अभी से कुछ हिस्सा सेट का सामान रखने के लिए उन्हें दे दिया गया है। जोन सात के ईई संतोष पांडे ने बताया कि सोनी टीवी के प्रबंधकों ने मुंबई से सेट डिजाइन की पहली खेप उतारने के लिए स्टेडियम में जगह मांगी थी। उनके पास सामान रखने के लिए दूसरा विकल्प नहीं है। इस वजह से स्टेडियम में कुछ हिस्सा दे दिया गया है। छत्तीसगढ़ में बिग बी अमिताभ बच्चन का बहुचर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति पहली बार आयोजित हो रहा है, इस वजह से नगर निगम प्रशासन इसके लिए हर तरह से सहयोग कर रहा है।

रंगरोगन के साथ ही पंडाल लगना हुआ शुरु : केबीसीआपके शहर शो के लिए पंडाल लगना शुरु हो गया है। निगम ने हफ्ते भर पहले से ही स्टेडियम के भीतरी और बाहरी हिस्से का रंग रोगन साफ-सफाई शुरु कर दी है। सोमवार को सेट का सामान पहुंचने के बाद अब पंडाल लगाना भी शुरु कर दिया गया है।

लोगों के बीच से चुने जाएंगे 10 प्रतिभागी

संकेत मिले हैं कि एक-दो दिनों के भीतर शहर में क्विज कंपीटिशन आयोजित होगा। उसके माध्यम से केबीसी की टीम सवाल पूछेगी। उन सवालों के सही जवाब देने वाले इंडोर स्टेडियम में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी होंगे। इन लोगों के हाथ में क्विज का बटन होगा। इनसे शो के दौरान अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे। इसके जरिये सबसे पहले जवाब देने वाले प्रतिभागी चुने जाएंगे। चुने हुए चुनिंदा 10 प्रतिभागी फास्टेस्ट फिंगर फ़र्स्ट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अमिताभ बच्चन इन 10 प्रतिभागियों से सवाल पूछेंगे। इनमें सबसे पहले जवाब देने वाला ही हाट सीट पर बिग-बी के सामने बैठकर केबीसी आपके शहर में खेलेगा।

हूबहू सूरत की तर्ज पर होगा शो