पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक के पहनावे पर सबके सामने बरस पड़े शिक्षा सचिव

शिक्षक के पहनावे पर सबके सामने बरस पड़े शिक्षा सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवनमें राज्य शिक्षक सम्मान पाने के बाद एक शिक्षक जगदीश देशमुख के पहनावे पर शिक्षा सचिव सुब्रत साहू को गुस्सा गया। वे सबके सामने शिक्षक पर बरस पड़े। उनका कहना था कि शिक्षक एकदम कैजुअल कपड़े पहनकर गए थे। राजभवन की गरिमा का खयाल रखना चाहिए। शिक्षकों ने अफसर के इस व्यवहार से असहमति जताई है। खुद देशमुख का कहना है कि वे अपने साथ हुए व्यवहार से दुखी हैं।

मंगलवार को राजभवन में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम निपटते ही राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के जाने के बाद शिक्षा सचिव सबके सामने ही देशमुख पर बरस पड़े। देशमुख सिर झुकाकर सब सुनते रहे। बाद में देशमुख ने मीडिया से कहा कि सचिव से उनको ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। यह ठीक नहीं हुआ। वे बहुत दुखी हैं। सम्मानित अन्य शिक्षकों ने घटना पर नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव ने भास्कर से कहा कि गवर्नर के सामने वे बेहद फार्मल ड्रेस में गए थे। शर्ट को पेंट में इन नहीं किया था। गवर्नर की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। संचालन के दौरान भी वे एक शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक का नाम लेना भूल गए थे। कार्यक्रम में देशमुख की किताब अरण्य संस्कृित के संवाहक श्रीराम का विमोचन भी राज्यपाल ने किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री कश्यप ने सम्मानित शिक्षकों को आइकान की तरह बच्चों को शिक्षा देने पढ़ाई के आधुनिक सिस्टम अपनाने की सलाह दी।

अगले साल ये शिक्षक होंगे सम्मानित

तोषणगिरी गोस्वामी,महासमुंद, कामता प्रसाद जायसवाल,कोरबा, कल्याण सिंह साहू,धमतरी, पुष्पा पटेल,बालोद, अशोक कुमार गुप्ता, कबीरधाम, विजय यादव, बिलासपुर, शोभा वर्मा,रायपुर, उर्मिला श्रवण, कांकेर, मनबोध बेहरा, रायगढ़, सुशीला गिलहरे, कसडोल,बलौदाबाजार-भाटापारा, रामेश्वर सिंह ठाकुर,बेमेतरा, मानकी प्रसाद सिंह, राजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, युगल किशोर तिवारी, राजनांदगांव, रामनाथ साहू, जांजगीर-चांपा, अर्जुनलाल देवांगन, मुंगेली, शंकरानंद चन्द्रा, कोरिया, अभिमन्यु तिवारी, अम्बिकापुर, केशवराम साहू, कुम्हारी, दुर्ग, योगेश्वर प्रसाद सिन्हा, बस्तर, टी. एंकर रावन्ना, कोण्डागांव और गोरेलाल गुप्ता,सूरजपुर।

इनका हुआ सम्मान : अनिलकुमार तिवारी बिलासपुर, सुखसागर प्रसाद कोशले बेरला, एच.एल. सिन्हा कुरूद, मार्टिन टोप्पो रघुनाथपुर, दिलीप ताम्रकार मुंगेली, कमलेश सिं