पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं से पूछ रहे नगरीय निकाय चुनाव जीतने के टिप्स

कार्यकर्ताओं से पूछ रहे नगरीय निकाय चुनाव जीतने के टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव में उतरने से पहले सरकार और संगठन के तेवर अचानक बदल गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बोलना कम सुनना ज्यादा शुरू कर दिया है। वे उनसे चुनाव जीतने के टिप्स पूछ रहे हैं। इससे जुड़े मुद्दों पर उनसे सीधी बात की जा रही है। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं में सरकार के काम-काज को लेकर फैली नाराजगी दूर करने के लिए यह कोशिशें की जा रही हैं।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले सरकार और संगठन ने प्रदेशभर में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसे जनसंपर्क का पहला राउंड बताया जा रहा है। अगले राउंड में सीएम खुद कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जनसंपर्क के पहले राउंड में सरकार और संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी की थाह ली जा रही है ताकि उसे समय रहते दूर किया जा सके।



साथ ही चुनाव में इससे होने वाले नुकसान को भी रोका जा सके।

कौन-किसका बांटेगा टिकट

नगरपंचायत: पार्षदोंतक के टिकट वितरण का जिम्मा भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारियों को सौंपा गया है। जबकि अध्यक्ष का फैसला संगठन की जिला स्तर की कमेटी की सहमति से होगा।

नगरपालिका परिषद: पार्षदोंतक के टिकट जिला कमेटी बांटेगी। अध्यक्ष का भी फैसला वह संभागीय स्तर की सहमति से करेगी।

नगरनिगम : पार्षदतक के टिकट संभागीय कमेटी बांटेगी। वह महापौर तक के टिकट का भी फैसला प्रदेश नेतृत्व की सहमति से करेगी।

शाह के फार्मूले पर लड़ेंगे

सरकारऔर संगठन से जुड़े उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के यूपी फार्मूले की तर्ज पर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव इस बार कार्यकर्ताओं को आगे करके लड़ा जाएगा।