पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झीरमघाटी पर जांच आयोग में बयान दर्ज कराएंगे सिंहदेव

झीरमघाटी पर जांच आयोग में बयान दर्ज कराएंगे सिंहदेव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झीरमघाटी पर जांच आयोग में बयान दर्ज कराएंगे सिंहदेव

झीरमघाटी घटना की जांच के लिए बने न्यायिक आयोग के समक्ष 18 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अपना बयान दर्ज कराएंगे। वे कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के समन्वयक थे। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया है। सिंहदेव ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि झीरमघाटी की घटना के चश्मदीद लोगों से आयोग बात नहीं कर रहा है। इसके बाद आयोग ने उन्हें गवाही के लिए बुलाया है। सिंहदेव 16 और 17 सितंबर को रायपुर में रहेंगे। वे विधानसभा की लोक-लेखा समिति की बैठक में शामिल होंगे। 18 सितंबर को सुबह वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।