पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड बैंककर्मी के घर में चोरी

रिटायर्ड बैंककर्मी के घर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| दुबेकॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से सवा दो लाख रुपए की नगदी और जेवर चोरी हो गए। बैंककर्मी अपने परिवार के साथ चार दिन के लिए दंतेवाड़ा गए हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुबे कॉलोनी में रहने वाले बेनी माधव वैश्व (69) पंजाब नेशनल बैंक जगदलपुर से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका परिवार 11 सितंबर को अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।



इसके बाद 15 सितंबर की सुबह जब वे दंतेवाड़ा से लौटे तो देखा कि उनके मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उनकी आलमारी में रखे 17 हजार रुपए नगदी के साथ सोने, गहने-सिक्के और साड़ी सहित दो लाख 17 हजार रुपए हो गए थे। कमरे में रखा अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था।