पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट इंजीनियरों का किया गया सम्मान

उत्कृष्ट इंजीनियरों का किया गया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| भारतर| मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस 15 सितंबर के अवसर पर रायपुर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में अभियंता दिवस का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर द्वारा विश्वेश्वरैया हॉल में किया गया।

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समारोह ने इसमें राज्य के उत्कृष्ट इंजीनियरों को सम्मानित किया। इनमें डॉयरेक्टर न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के.आर. अनिल कुमार, एच.आर. नरहरे, सीपी शर्मा, डी.के. सहगल और देवेंद्र कुमार झा शामिल थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव के कारण अब छत्तीसगढ़ की पहचान खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर बनी है। इन स्टेडियमों के निर्माण में भी इंजीनियरों का कमाल है। विशेष अतिथि डायरेक्ट न्यू्क्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के.आर. अनिल कुमार ने भारत में न्यूक्लियर पॉवर एनर्जी से संबंधित कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। समारोह को डायरेक्टर एनआईटी डॉ. सुदर्शन तिवारी ने भी संबोधित किया।



इस अवसर पर अध्यक्ष अभियंता संघ एस.के. शुक्ला, एल.एन. तिवारी, बी.आर. भूरे, राज्य के अभियंता उपस्थित थे।