हिन्दी दिवस में सम्मानित हुए जयंत
रायपुर | आंचलिकपत्रिका नई कलम ने सोमवार को नवापारा राजिम में हिन्दी दिवस के मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्राम डूंडा के जयंत साहू को साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक बजाज थे। इस मौके पर सुखदेव राम साहू, सुशील भोले, तुकाराम कंसारी आदि मौजूद थे।