- Hindi News
- शहीद वीर नारायण सिंह की पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला
शहीद वीर नारायण सिंह की पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला
भास्कर न्यूज नेटवर्क| रायपुर
चैंपियंसलीग टी-20 क्रिकेट के क्वालिफायर मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। अब तक मैदान पर चार मुकाबले खेले गए हैं और इसके बाद अगर विकेट की बात की जाए तो यह तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। विकेट लेने के मामले में पहले तीन स्थानों पर तेज गेंदबाज काबिज हैं। लाहौर लायंस के तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने दो मैचों में 11.4 की औसत से सर्वाधिक 5 विकेट झटके हैं। हालांकि चीमा की इकोनॉमी 7.12 की है। वहीं नार्दर्न नाइट्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट दो मैचों में 6 की औसत से चार विकेट झटके हैं। बाउल्ट ने अब तक कसी हुई गेंदबाजी की है और उनका इकोनॉमी केवल 4 का है। वहीं नाइट्स के ही तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दो मैचों में 10.50 की औसत से 4 विकेट झटके हैं। साउदी का इकोनॉमी रेट सात का है। वहीं मुंबई के स्पिनर प्रज्ञान ओझा तीन विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं पोलार्ड, आसिफ रजा, स्कॉट स्टाइरिस, इश सोढ़ी, परवेज महारुफ और वहाब रियाज को दो-दो मुकाबले मिले हैं। बल्लेबाजी में माइक हसी सबसे ऊपर टूर्नामेंट में बल्लेबाजी की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज माइक हसी सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में एक अर्धशतक के सहारे 88 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई के ही लेंडल सिमंस एक अर्धशतक के साथ 83 रन बनाए हैं। इसके बाद सदर्न एक्सप्रेस के धनुष्का ने दो मैचों में 69 रन, नार्दर्न नाइट्स के कप्तान डेनियल फ्लिन ने 66 रन और नाइट्स के ही ओपनर बल्लेबाज केन विलियम्सन 66 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कोरी एंडरसन के लिए मुंबई में जगह नहींरोहित शर्मा के नहीं खेलने की स्थिति में माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को मुंबई के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। टीम में चार ही विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने के नियम के कारण कोरी का खेलना नामुमकिन है।
मुंबई में चार विदेशी खिलाड़ी माइक हसी, लेंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा शामिल हैं। ये चारो खिलाड़ी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
ट्रेंट बाउल्ट
एजाज चीमा