- Hindi News
- सिद्धार्थ प्रताप और आकर्षी कश्यप ने जीता बैडमिंटन का खिताब
सिद्धार्थ प्रताप और आकर्षी कश्यप ने जीता बैडमिंटन का खिताब
रायपुर। जिलाबैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित सीनियर राज्य स्तर बैडमिंटन में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। 55 वर्ष से अधिक पुरुष युगल वर्ग में साइमन विलियम्स एवं रूप बिजौरा की जोड़ी विजेता बनीं। एकल वर्ग में कोबरा के टीवी ने खिताब जीता। 50 वर्ष से अधिक पुरुष युगल वर्ग में साइमन विलियम्स शिव देवांगन की जोड़ी, एकल वर्ग में शिव देवांगन, 45 वर्ष से अधिक युगल वर्ग में संजय मिश्रा एवं अनिल टुटेजा, एकल वर्ग में संजय मिश्रा, 40 वर्ष से अधिक युगल वर्ग में संजय भंसाली युवराज की जोड़ी, एकल वर्ग में शिव योगी, 35 वर्ष से अधिक युगल वर्ग में विप्लव भट्टाचार्य एवं दिनेश की जोड़ी, एकल वर्ग में डॉ बी प्रकाश मूर्ति, महिला एकल वर्ग में आकर्षी कश्यप, पुरुष एकल वर्ग में सिद्धार्थ प्रताप सिंह और पुरुष युगल वर्ग में पवन मालिक एवं आदित्य नायर की जोड़ी ने खिताब जीता। इससे पहले सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने जूनियर वर्ग का भी खिताब जीता था। स्पर्धा के छग टीम घोषित की गई जो 18 19 सितंबर तक गोवा में होने वाली पश्चिम क्षेत्रीय स्पर्धा में शामिल होगी। टीम में रायपुर के पवन मलिक, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, आदित्य नायर और दीक्षा चौधरी ने जगह पक्की की है।