मुंबई या लाहौर में एक ही दावेदार
भास्कर न्यूज नेटवर्क| रायपुर
चैंपियंसलीग टी-20 में मंगलवार को दो क्वालिफाइंग मुकाबले हैं। पहले मैच में शाम चार बजे से लाहौर लायंस और सदर्न एक्सप्रेस की टीमें भिड़ेंगी। दूसरे मैच में रात आठ बजे से मुंबई इंडियंस और नाॅर्दर्न नाइट्स आमने-सामने होंगे।
क्वालीफाइंग दौर की चार टीमों में से दो को मुख्य दौर में जगह मिलनी है। न्यूजीलैंड के ‘नाइट्स’ जगह बना चुके हैं। श्रीलंकाई टीम सदर्न एक्सप्रेस दो मैच हारकर रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। पूरी संभावना है कि गत चैंपियन मुंबई और लाहौर में से कोई एक टीम अगले दौर में जाएगी।
लाहौर का मुकाबला पहले होने से उस पर अधिक दबाव होगा। उसे अपनी उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा। हालांकि, जीतकर भी उसे मुंबई के मुकाबले का इंतजार करना होगा। लेकिन अगर वह हार गया तो मुंबई का काम आसान हो जाएगा। तब वह बिना जीते भी मुख्य दौर में पहुंच सकता है। अगर लाहौर जीता तो मुंबई के लिए भी जीत जरूरी हो जाएगी। वैसे, रनरेट के समीकरण को दतर्ज पर सदर्न एक्सप्रेस भी मुख्य दौर की उम्मीद लिए ही मैदान पर उतरेगा। लेकिन उसे सिर्फ मैच ही नहीं जीतना होगा। जीतने के बाद मुंबई की हार की दुआ भी करनी होगी। अगर लाहौर और मुंबई दोनों मैच हार गए तो उनके और सदर्न के एक बराबर 4-4 अंक हो जाएंगे। तब मुख्य दौर का नतीजा रनरेट तय करेगा।
हसी सिमंस से फिर धमाके की उम्मीद।
सुधार की गुंजाइश है
हमसदर्न एक्सप्रेस से भले ही जीत गए लेकिन हमें फिर भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है। खासकर टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की बड़ी गुंजाइश है।’ -कीरोन पोलार्ड, मुंबईइंडियंस के कप्तान।
अंकतालिका
टीममैच जीते हारे अंक
नार्दर्ननाइट्स 2 2 0 8
मुंबई इंडियंस 2 1 1 4
लाहौर लायंस 2 1 1 4
सदर्न एक्सप्रेस 2 0 2 0