- Hindi News
- एयरपोर्ट के पार्किंग टाइम पर बवाल मचने के अंदेशे से टाली गई बैठक
एयरपोर्ट के पार्किंग टाइम पर बवाल मचने के अंदेशे से टाली गई बैठक
एयरपोर्टमें पार्किंग टाइम पांच मिनट से बढ़ाने का मुद्दा गरमाने लगा है। रायपुर के सांसद रमेश बैस ने कहा है कि पार्किंग टाइम को लेकर शहरभर से ऐतराज रहे हैं, इसलिए सलाहकार समिति की बैठक में इसे बढ़ाने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। समिति के सदस्य तथा विधायक सत्यनारायण शर्मा भी सोमवार को कह चुके हैं कि पार्किंग टाइम बढ़ाना होगा। पता चला है कि इस मसले पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में बवाल मचने के अंदेशा था, इसलिए समिति की मंगलवार को दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक आनन-फानन में टाली गई। बैठक रद्द होने की सूचना भी सदस्यों को दोपहर 1 बजे के बाद दी गई। अब यह बैठक 1 अक्टूबर को होगी।
एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने के बाद पार्किग समेत की मुद्दों पर फैसला लेने के लिए लगभग दो साल पहले समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पार्किंग के लिए पांच मिनट का समय देने पर समिति के अधिकांश सदस्यों ने कड़ी आपत्ति की थी। सूत्रों ने बताया कि उस बैठक में एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिल रॉय ने बैठक में कहा था कि पार्किंग का समय दस मिनट किया जाता है तो इससे एयरपोर्ट की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। इसलिए इसे पांच मिनट ही रहने दिया जाए। तब विरोध के बावजूद समिति ने पार्किंग टाइम पांच मिनट करने के मुद्दे पर मुहर लगा दी थी। लेकिन अब पार्किंग टाइम सिर्फ पांच मिनट रहने का कड़ा विरोध हो रहा है। यहां तक कि सांसद बैस ने रोजाना एयरपोर्ट आने वाले वाहनों का डेटा भी मांगा है। दैनिक भास्कर ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया है।
एजेंडापहले नहीं देते
एयरपोर्टसलाहकार समिति के सदस्यों की शिकायत है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर कभी भी बैठक का एजेंडा मीटिंग से पहले नहीं देते हैं। जब बैठक शुरू होती है, तब एजेंडा बताया जाता है। सदस्यों को केवल उन्हीं मुद्दों पर बोलने के लिए कहा जाता है, जिन्हें अफसर तय करते हैं।
दिल्ली तक शिकायत
एयरपोर्टपार्किंग में पांच मिनट की समय सीमा से लोगों को होने वाली परेशानी की शिकायत रायपुर से दिल्ली तक की गई। कई तरह की शिकायतों के बाद भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पार्किंग की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई। टेंडर के नियमों का हवाला देकर यह कहा गया कि पुराने टेंडर में समय मं संशोधन नहीं किया जा सकता है। नए टेंडर में ही समय पांच से दस मिनट किया जा सकता है।