- Hindi News
- डेंटल हॉस्टल में रैगिंग, रिपोर्ट मारपीट की
डेंटल हॉस्टल में रैगिंग, रिपोर्ट मारपीट की
सोमवार की रात हॉस्टल की लॉबी में बुलाकर ली गई रैगिंग, दो छात्रों ने थाने में दिया बयान
राजधानीके एकमात्र सरकारी डेंटल कालेज में रैगिंग का मामला सामने आने से खलबली मच गई है। मौदहापारा पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। लेकिन दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला कि हास्टल में देर रात सीनियर छात्रों ने कुछ जूनियरों को बुलाया और रैगिंग ली। फर्स्ट इयर के एक छात्र ने शिकायत में कहा कि रैगिंग का विरोध करने पर उसे पीटा गया। लेकिन कालेज प्रबंधन ने भी मामले को मारपीट का बताकर लीपापोती शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों ने बताया कि बुधवार को इस मामले की जांच शुरू की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि धमतरी का हनी सोनी (26) शासकीय डेंटल कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह कैंपस के हास्टल में कमरा नंबर 112 में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात सीनियरों ने उसे तथा साथियों को बुलवाया और रैगिंग की कोशिश की। विरोध करने पर उसे तथा एक अन्य साथी को पीटा गया। लेकिन हनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला ही दर्ज किया। लेकिन दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला कि रात लगभग 10 बजे फर्स्ट इयर के लगभग 15 छात्र साथ बैठे थे, तब सीनियरों ने उन्हें थर्ड फ्लोर की लॉबी में बुलाया। उनकी रैगिंग ली जाने लगी तो हनी ने विरोध किया। तब सेकंड ईयर के प्रकाश कौशिक ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रों ने बताया कि सीनियरों ने उसके एक साथी को भी पीटा। इसके बाद सभी ने रात में ही मौदहापारा थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पीड़ित छात्र का पुलिस ने मंगलवार को सुबह मुलाहिजा भी कराया। इस मामले में फर्स्ट इयर के एक और छात्र प्रियल शर्मा ने भी बयान दर्ज कराया है।
मौदहापारा थाने में पहुंचा पीड़ित छात्र सीनियर
द्वारा की गई मारपीट के निशान दिखाते हुए।
रैगिंग से पल्ला झाड़ रहे हैं िजम्मेदार अफसर
^हॉस्टल में हुई घटना की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को सुबह दी। हमने छात्र से लिखित शिकायत मांगी है। बुधवार को कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के सामने पीड़ित और अन्य छात्रों का बयान होगा। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। डॉ.संजय जादवानी, वॉर्डन,डेंटल हॉस्टल, रायपुर
^डेंटल हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने सीनियर छात्र द्वारा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रैगिंग के मामले में कालेज की एंट