- Hindi News
- एजुकेटेड पैरेंट्स भी बच्चों के सहारे कर रहे क्राइम
एजुकेटेड पैरेंट्स भी बच्चों के सहारे कर रहे क्राइम
चैंपियंसलीग के दौरान सिक्योरिटी चेकिंग में लगभग 8 साल के बच्चे की पैकेट से पान मसाले के पाउच मिले। जैसे ही पैकेट निकला सिक्योरिटी ऑफिसर के सामने बच्चा और उसके पापा दोनों हंसने लगे। स्टाफ मेंबर पहले एजुकेटेड, एलिट क्लास फैमिली के इस बच्चे को बिना चेक किए जाने दे रहे थे, लेकिन तभी ऑफिसर ने चेक करने पर जोर दिया और पापा की करतूत सबके सामने गई। साइकोलॉजिस्ट के मुताबिक पैरेंट्स ऐसा करके पूरी सोसायटी का कल्चर बिगाड़ रहे हैं। आज वे बच्चों के माध्यम से जो काम करा रहे हैं, उसका असर इतना गहरा हो सकता है कि कुछ साल बाद वे स्मगलिंग जैसा बड़ा क्राइम करने से भी घबराएं।
क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में बच्चे की पॉकेट से निकला गुटखा और तंबाखू।
क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं, मूवी हॉल में भी फैमिली के साथ जा रहे लोग बच्चों की पॉकेट का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। पान मसाले से लेकर च्विंगम, सुपारी जैसी चीजों के साथ ही फूड पैकेट्स और डिजिटल कैमरा तक बच्चों की पॉकेट में रखकर ले जाए जा रहे हैं।
मल्टीप्लेक्स में हर 2 दिन में एक केस ऐसा रहा है, जिसमें बच्चों का सहारा लेकर पैरेंट्स बैन चीजें अंदर लेकर जा रहे हैं। इनमें से 90 प्रतिशत बच्चे एलिट क्लास और एजुकेटेड फैमिली से होते हैं। पीवीआर के मैनेजर चितरंजन कहते है कि वीकएंड पर केस और बढ़ जाते हैं। इसलिए हम अब बच्चों की चेकिंग पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं।
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. ईला गुप्ता कहती हैं, पैरेंट्स अभी अपना काम निकालने के लिए बच्चों को माध्यम बना रहे हैं। अगर एक बार बच्चे के दिमाग में कोई बात बैठ गई, तो बड़ा होने पर इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। उन्होंने इस तरह के कई केस शेयर किए, हम दो पेश कर रहे हैं।
केस 2
केस 1
पिछले दिनों शहर के एक बड़े स्कूल में बैग में शराब की बॉटल लेकर आने वाले बच्चे की जब काउंसलिंग की गई, तो पता चला कि घर में ड्रिंक करना आम बात है। पापा कई जगह बैन होने के बावजूद छुपाकर ड्रिंक ले जाते थे। कई बार बच्चे के जरिये ड्रिंक छुपाकर ले जाते थे। पापा की देखा देखी बच्चा भी ऐसा करने लगा।
लॉ कॉलेज के स्टूडेंट आशीष (बदला हुआ नाम) को चीजें चोरी करके यूज करने की आदत है। बचपन में एक बार पैरेंट्स ने उसे टीचर के नोट्स उठाकर लाने कहा था। बच्चे को लगा इसमें कोई बुराई नहीं है। अब वह रेस्टोरेंट से कटलरी चुराने ल