अच्छा काम करने वाले हुए सम्मानित
जेसीआईरायपुर केपिटल द्वारा वृंदावन हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, एजुकेशन सहित समाज सुधार के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे जेसीअाई के मेंबर्स को सम्मानित किया गया। इसमें निशांत बाफना को जेसीआई रायपुर केपिटल के सर्वोच्च सम्मान कमल पत्र अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में संस्था की अोर से भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा भी गई। इस मौके पर जेसी राजेश अग्रवाल, जोन 9 के अध्यक्ष जेसी देवेश मरोडिया, पूर्व अध्यक्ष, संजय अग्रवाल, शीतल जैन, निशांत अग्रवाल, मनीष जैन और शेखर बैद सहित कई अन्य मौजूद रहे।