रायपुर संगिनीमहिला मंडल द्वारा 6 अक्टूबर से समता कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में सुबह 11 से रात 8 बजे तक दो दिनी दीपावली मेला लगाया जा रहा है। इसमें महिलाएं दीपावली से संबंधित खरीदारी कर सकेंगी। मेले के दौरान कई मजेदार गेम भी होंगे। मेले से प्राप्त राशि से सोशल वर्क किया जाएगा।