पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंजू ने ली छात्रसंघ अध्यक्ष की शपथ

अंजू ने ली छात्रसंघ अध्यक्ष की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर कुशाभाऊठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अंजू पटेल, उपाध्यक्ष विकास जैन, सचिव चंदन खापर्डे सहित सभी कक्षा प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरंग विधानसभा के विधायक नवीन मार्कण्डेय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच से अच्छे व्यक्ति का निर्माण और समाज का विकास होता है। इसलिए युवाओं को सदैव अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जो सिर्फ उसके व्यक्तित्व में बल्कि उससे जुड़े समाज के विकास में भी सहायक होता है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित छात्र।