पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर ही बनाएंगी यम्मी चॉकलेट

घर पर ही बनाएंगी यम्मी चॉकलेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवालीआने वाली है। त्योहार के इस मौके पर घर आने वाले मेहमानों के लिए स्पेशल मिठाईयां बनाई जाती है। इस दौरान बाजार में भी मिठाई की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को शहर के एक एकेडमी द्वारा चॉकलेट फेस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें मुंबई के फाइव स्टार रेस्टोरेंट के शेफ बोनी परेरा ने आठ प्रकार की चॉकलेट रेसिपी सिखाई। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी टिप्स देते हुए सिंपल से लेकर महंगी चॉकलेट बनाने का तरीका सिखाया। वर्कशॉप में केवल इंडियन टेस्ट की चॉकलेट बल्कि फॉरेन की मशहूर चॉकलेट भी सिखाई गई।

ऐसेकरें ट्राय

फगेस्टचॉकलेट बनाने के लिए कंडक्ट मिल्क 150 ग्राम, बटर 55 ग्राम, फ्रेश क्रीम 40 मिलीलीटर, ग्लूकोज 55 ग्राम को मेल्ड करें। फिर इसमें 500 ग्राम डार्क चॉकलेट मिलाकर मोल्ड में सेट करने डालेंगे। चॉकलेट बनाते समय ध्यान रखें कि ठंडे चॉकलेट को किसी गर्म लिक्विड चॉकलेट में डीप करें, इससे चॉकलेट क्रेक हो जाता है। वहीं, चॉकलेट को जब भी मोल्ड में जमाएं अच्छी तरह ट्रे को पटक-पटक कर जमाएं, इससे एयर बबल हट जाएगा। ट्रेनर ने चॉकलेट फज, पीनट बटर क्रेकेड चॉकलेट, चॉकलेट प्लास्टिक, मैंगो चिली चॉकलेट, हेजलनट चॉकलेट, चॉकलेट क्रंची ऑरेंज बनाना सिखाया।

chocolate workshop

चॉकलेट फेस्ट वर्कशॉप में शेफ बोनी परेरा ने चॉकलेट बनाने के कई टिप्स िदए। इस दौरान महिलाओं ने टिप्स को ध्यान से सुना और बनाने की विधि को जाना।