पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौतें नहीं रूकीं तो सीएमओ, डॉक्टरों के वेतन रोक देंगे:पीएस

मौतें नहीं रूकीं तो सीएमओ, डॉक्टरों के वेतन रोक देंगे:पीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{डायरिया-पीलिया से गरीब ही क्यों मर रहा? कभी स्पॉट पर जाकर जानने की कोशिश की?

{इन बीमारियों को नहीं रोक सकते तो कम से कम इनके मरीजों को तो मरने से बचा लो।

{गायनेकोलाजिस्ट सर्जन सर्जरी नहीं करना चाहते तो लिखकर दे दें। आप को वहां तैनात कर दिया जाएगा, जहां सिर्फ सर्दी-खांसी का ही इलाज करना पड़े। सर्जन का इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

सर्जरी नहीं कर पा रहे कई सर्जन, कांप रहे पैर : सीएमओ

बेमेतरा,रायपुर सहित कई जिलों के सीएमओ ने बताया कि सर्जन डॉक्टर सर्जरी नहीं कर पा रहे। वे कहते हैं कि ऑपरेशन करने के लिए उनमें आत्मविश्वास नहीं है। कुछ डॉक्टर कहते हैं कि उनके पैर कांपते हैं, खड़े नहीं रह सकते दर्द होता है। उम्र हो गई है। कुछ कहते हैं कि बीमार हैं। पता चला कि एक महिला सर्जन खुद में कांफिडेंस पैदा करने के लिए ट्रेनिंग के नाम पर दो महीने से होम टाउन में छुट्टी मना रही हैं। पीएस ने सीएमओ से पूछा कि कितने दिनों तक चलेगी इस डॉक्टर की ट्रेनिंग?



मालूम हो कि डॉक्टरों को शासन की ओर से पहले ही ट्रेंड किया जा चुका है।

जॉन राजेश पॉल | रायपुर

प्रदेशमें पीलिया, डायरिया और डेंगू से हो रही मौतों को लेकर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से लेकर सीएमओ और डॉक्टरों को जमकर फटकारा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि मौतें नहीं रूकी तो वेतन रोक दिया जाएगा। सर्जरी नहीं कर सकते तो सर्जनों को मिलने वाला इंसेंटिव बंद कर दिया जाएगा। तबादला भी कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव जब अफसरों की खबर ले रहे थे तो विभाग के मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद थे। बैठक सुबह साढ़े 10 बजे से शाम को साढ़े 6 बजे तक चली। इसमें उन्होंने और संचालक ने पूरे विभाग का पोस्टमार्टम कर डाला। मुख्य मुद्दा था पीलिया, डायरिया, डेंगू और मलेरिया से हो रही मौतें। इसके साथ ही विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि कई अस्पतालों में गायनोकोलॉजिस्ट सर्जन समेत अन्य सुविधाएं होने के बावजूद सर्जरी नहीं हो रही। शेष|पेज7



कुछसीएमओ के यह कहने पर कि सिजेरियन केस नहीं रहे, डॉ. शुक्ला भड़क गए। उन्होंने कहा, \\\"यह कैसे हो सकता है। जो सिजेरियन नहीं कर सकते, उन्हें सर्दी -खांसी का इलाज करने भेज दिया जाएगा।\\\' शुक्ला ने सीएमओ से पूछा कि पीलिया-डायरिया किसको होता है? सीएमओ ने कहा कि सभी को। इस पर प्रमुख सचिव ने फिर पूछा कि