पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइव केबीसी के लिए दीजिए मैसेज से जवाब

लाइव केबीसी के लिए दीजिए मैसेज से जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अमिताभबच्चन के साथ केबीसी आपके शहर में महाकरोड़पति क्विज कांटेस्ट केवल वही लोग खेल सकते हैं, जो अखबार में प्रकाशित हो रहे सवालों का सही जवाब मैसेज करके देंगे। यह तय हो गया है कि अमिताभ बच्चन रायपुर में 27, 28 और 29 सितंबर को केबीसी का लाइव शो करेंगे। वे तीन दिन तक राजधानी में निवास करेंगे।

जानकारी के मुताबिक क्विज क्वेश्चन का सही जवाब देने वाले लोगों का रेंडम सलेक्शन होगा। रेंडम सलेक्शन के बाद चुने हुए लगभग 500 के आसपास लोगों को इंडोर स्टेडियम में क्विज क्वेश्चन के माध्यम से सलेक्ट होंगे। इन सबके पास केबीसी की रिकार्डिंग के दौरान खुद अमिताभ बच्चन सवाल पूछेंगे। इनमें से दस चुनिंदा लोगों को सलेक्ट किया जाएगा। इनसे हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ महाकरोड़पति का खेल खेलने के लिए फिर सवाल पूछे जाएंगे। सबसे पहले सही जवाब देने वाला व्यक्ति ही हाट सीट पर अमिताभ बच्चन के साथ महाकरोड़पति का खेल खेलेगा।

दिनभरकिए गए मैसेज : केबीसीमें महाकरोड़पति का खेल खेलने के लिए राजधानी के लोगों ने दिन भर मैसेज किए। सोनी टीवी की तरफ से क्विज क्वेश्चन का सही जवाब देने के लिए 5252525 पर मैसेज करने को कहा गया था। ठाकुर आनंद मोहन सिंह, अवनीश जाधव, पंकज शिंदे, अमजद खान और इंकम टैक्स लायर आशीष कुमार शर्मा ने सुबह उठते ही सबसे पहले मैसेज कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह उनका मैसेज एक्सेप्ट नहीं हुआ। मगर दोपहर तक मैसेज एक्सेप्ट हो गया।

मैसेज एक्सेप्ट होने के बाद अब उन्हें केबीसी की तरफ से फोन आने का इंतजार है। इस तरह से शहर सहित राज्य भर के हजारों लोगों ने इस नंबर पर मैसेज करके क्विज क्वेश्चन का जवाब भेजा है।

नई रंगत में निखर रहा स्टेडियम

नगर निगम कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि अमिताभ बच्चन इतना बड़ा शो करने इंडोर स्टेडियम में रहे हैं। निगम प्रशासन हर तरह का सहयोग कर रहा है। स्टेडियम का रंग रोगन शुरू कर दिया गया है। कुर्सियों की साफ-सफाई के साथ ही पूरे स्टेडियम में रंग रोगन किया जा रहा है। गेट के साथ ही बाउंड्री वाल की ग्रिल में भी पेंट किया जा रहा है। शो की रिकार्डिंग के दौरान आउटडोर स्टेडियम को पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। अगर सोनी टीवी की तरफ से अनुमति मिलती है तो स्टेडियम के बाहर और जयस्तंभ चौक पर स्क्रीन लगाकर शो दिखाया जाएगा। चूंकि इसका प्रसारण कुछ दिनों बाद होगा। इसलि