पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 46, तीन और मिले

डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 46, तीन और मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजधानीमें दो माह के अंदर डेंगू के 46 मरीज मिल चुके हैं और पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राजभवन पीएचक्यू के बीच बसी बस्ती में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। गौरान जोशी नामक युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी बस्ती के दो अन्य लोग भी डेंगू से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बस्ती में शिविर लगाकर लोगों का ब्लड सैंपल लिया है। इसे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अश्विनी देवांगन ने बताया कि मरीज झुग्गी बस्ती में रहते हैं। मरीजों के परिजनों का भी ब्लड सैंपल लिया गया है। लोगों को कहना है कि बदहाल सफाई के कारण मच्छर बढ़ गए हैं। प्रतिदिन चार सेक्टरों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है।