- Hindi News
- कर्मचारी क्रिकेट में व्यस्त, नाम जुड़ाने भटक रहे मतदाता
कर्मचारी क्रिकेट में व्यस्त, नाम जुड़ाने भटक रहे मतदाता
मतदातासूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। नगर निगम के 70 वार्डों के साथ ही तहसील दफ्तर में सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। निगम के 70 मतदान केंद्रों में 30 से ज्यादा जगहों पर कर्मचारी ही नहीं पहुंच रहे हैं। निगम कर्मचारियों की ड्यूटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लगाने की वजह से मतदान केंद्रों में आवेदन लेने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को आवेदन लेने और देने के लिए जगह-जगह भटकना पड़ रहा है।
शहर के अधिकतर जगहों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन पत्र ही नहीं मिल रहे हैं। छपाई समय पर नहीं होने की वजह से आवेदन पत्रों की किल्लत हो रही है। कई जगहों पर फोटो कॉपी से काम चलाया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने इससे पहले भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए हो रही दिक्कतों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। भास्कर ने जिन मतदान केंद्रों में कर्मचारी नहीं होने की जानकारी दी थी वहां तत्काल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, लेकिन बाकी जगहों पर अब भी कर्मचारी और अफसर नहीं पहुंच रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए केवल 22 सितंबर तक ही आवेदन लिए जाएंगे इसके बाद सूची सुधारने का काम होगा। राजधानी में 23 सितंबर तक आईसीएल के मैच होने की वजह से लोगों को मतदान केंद्रों में कर्मचारी ही नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से भी लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।
काउंटर-काउंटर भटक रहे लोग
फोटो भी नहीं बदला
गोगांवमें रहने वाले संजीव कुमार सिंह ने दो हफ्ते पहले मतदाता सूची में अपनी फोटो बदलवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बार-बार तहसील के चक्कर काटने के बाद भी उनकी फोटो नहीं बदली गई।
काउंटरोंमें भटक रहे
हीरापुरमें रहने वाले मानिक लाल विश्वकर्मा ने मतदाता सूची में नाम जुड़ाने के लिए अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में आवेदन किया, लेकिन तहसील में वे वोटर आईडी लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को काउंटर-काउंटर भटकाया जा रहा है। काउंटर में तैनात कर्मचारी फॉर्म देने के लिए भी आनाकानी करते हैं। जो लोग पहले से फॉर्म जमा कर चुके हैं वे पावती लेकर इस बात की जानकारी लेने भटकते रहते हैं कि उन्हें वोटर आई कार्ड कहां से मिलेगा।
^मतदाता सूची म