बीएससी पूरक के आवेदन आज
रायपुर | रविविमें बीए, बीएससी और बीसीए पूरक के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि गुरुवार है। पूरक परीक्षा में इसके बाद इस संकाय के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पिछले दिनों इसके आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत बीए पार्ट-1, बीएससी पार्ट-1 और 2 और बीसीए पार्ट-1 और 2 के आवेदन भरे जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद छात्रों को उसकी हार्ड कॉपी 20 सितंबर तक संबंधित परीक्षा केंद्रों में जमा करना जरूरी है। पूरक परीक्षा की समय-सारणी विवि ने पहले ही जारी कर दी है। इसके तहत परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक होंगी। बीकॉम सहित कई अन्य विषयों के आवेदन पहले ही भरे जा चुके हैं।