पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 सौ राशन कार्ड निरस्त करने से खलबली

12 सौ राशन कार्ड निरस्त करने से खलबली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत के ग्राम पंचायत मंदिर हसौद में 1200 से अधिक राशन कार्ड निरस्त किए जाने को लेकर हितग्राहियों में खलबली मची हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता संघ ने जिलाधीश रायपुर को ज्ञापन प्रेषित कर लोगों को इस परेशानी से मुक्ति दिलाने के साथ जिम्मेदार कर्मचारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संघ के अनुज मिश्रा, विनेश ढीढी, बलराम सोनवानी, दिवाकर जांगड़े, सितारे खान, मोहन चंद्राकर सुधीर कुमार ने जिलाधीश रायपुर को दिए ज्ञापन में कहा कि मंदिर हसौद में 1200 से अधिक राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। वहीं अनेक राशन कार्डों का सत्यापन होने के बावजूद हितग्राहियों को राशन लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने परेशान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

राशन कार्ड निरस्त होने के बाद अनेक लोगों ने सत्यापन के बाद भी राशन दुकान संचालकों द्वारा परेशान किये जाने का आरोप लगाया है। अनेक लोगों ने पैसा लेकर कार्ड सत्यापन करने का आरोप लगाया है। इन हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त होने से उनके समक्ष पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है।



शिकायत कर्ताओं का कहना है कि शासन की दोगली नीति के चलते प्रतिदिन रोजी रोटी कमाकर जीवन यापन करने वाले अधिकांश हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।