पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन जीत के बाद नार्दर्न नाइट्स के खिलाड़ियों ने किया आराम

तीन जीत के बाद नार्दर्न नाइट्स के खिलाड़ियों ने किया आराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| चैंपियंसलीग टी-20 क्रिकेट के तीनों क्वालिफायर मुकाबले जीतने वाली नार्दर्न नाइट्स की टीम ने बुधवार को प्रैक्टिस नहीं की। टीम के सभी खिलाड़ियों ने होटल में ही आराम किया। टीम अब गुरुवार से प्रैक्टिस करेगी। क्वालिफायर में शीर्ष पर रहने वाली नार्दर्न की टीम 19 सितंबर को पहले मुख्य दौर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम कैप कोबराज से भिड़ेगी। तेज गेंदबाजों के दम पर अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली नार्दर्न नाइट्स की टीम को आगे भी एेसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम की बल्लेबाजी और फिल्डिंग भी शानदार रही है।

7 अर्धशतक लगे पहले छह मुकाबलों में

लीगके छह क्वालिफायर मुकाबले में केवल 7 अर्धशतक लगे। सबसे ज्यादा दो अर्धशतक के नार्दर्न के ओपनर बल्लेबाज केन विलियम्सन ने लगाया है। वहीं हसी, लेंडल सिमंस, सईद नसीम, हफीज और फ्लिन ने एक-एक अर्धशतक लगाया है।

63 विकेट में से 47 विकेट तेज गेंदबाजों को

चैंपियंसलीग टी-20 के छह क्वालिफायर मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर खेले गए। इन छह मैचों में कुल 63 विकेट गेंदबाजों ने झटके और 8 खिलाड़ी रन आउट हुए। इनमें 47 विकेटों तेज गेंदबाजों के नाम रहे।

पांचवें नंबर की पिच पर होगा मुकाबला

19सितंबर को होने वाला मुकाबला पांचवीं पिच पर खेला जाएगा। भारी मौसम के बीच मैच में तेज गेंदबाजों के हावी रहने की बात की जा रही है। टॉस जीतना मैदान पर महत्वपूर्ण होगा। ओस के कारण बाद में स्पिन गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है।

केन विलियमसन।

मुख्य दौर के मुकाबले से पहले नार्दर्न नाइट्स और कैप कोबराज की टीमें गुरुवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी।