पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोबराज को बड़ा झटका, डुमिनी बाहर

कोबराज को बड़ा झटका, डुमिनी बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रायपुर

दक्षिणअफ्रीका की क्रिकेट टीम कैप कोबराज चैंपियंस लीग टी-20 के मुख्य दौर का मुकाबला खेलने बुधवार को रायपुर पहुंची। टीम को लीग से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। टीम के ऑलराउंडर जेपी डुमिनी घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कैप टीम में हाशिम अमला, वेर्नोन फिलेंडर, जस्टिन कैंप, रॉबिन फिलेंडर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का मुख्य दौर का पहला मुकाबला 19 सितंबर को रात 8 बजे न्यूजीलैंड की नार्दर्न नाइट्स से होगा। नार्दर्न नाइट्स ने मैदान पर खेले गए अपने तीनों क्वालिफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज की है।रायपुर में 23 सितंबर को चैंपियंस लीग का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। मुख्य दौर के इस मैच में नार्दर्न नाइट्स का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हुरिकंस से होगा। होबार्ट की टीम 22 सितंबर की सुबह राजधानी पहुंच रही है।

घंटोंपसीना बहाया

कोबराजकी टीम राजधानी पहुंचने के साथ ही प्रैक्टिस में जुट गई। दोपहर 1 बजे के करीब शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहुंच गई। टीम ने चार घंटे वहां बिताए। इस दौरान खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला। इसके बाद नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी की।

2009 में डुमिनी ने किया था कमाल का प्रदर्शन

डुमिनीकोबराज के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2009 में लीग के दौरान सर्वाधिक 276 रन बनाए थे और 8 विकेट भी झटके थे। भारतीय उपमहाद्वीप में अमला, कैंप और पीटरसन के अलावा अन्य खिलाड़ियों को ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है। यही टीम का सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है।

फुटबॉल खेलते हुए कैप कोबराज के खिलाड़ी।

टीम

हाशिम अमला, जस्टिन कैंप, रोरी क्लिनवेल्ट, चार्ल्स लेंगवेल्ट, रिचर्ड लेवी, एवी मैग्जीमा, जस्टिन ओंटांग (कप्तान), रॉबिन पीटरसन, वेर्नोन फिलेंडर, डेन पिट, क्वाबा, रेमेला, स्टीआन वेन और डेन विलास।